Home > अपना शहर ,
अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे

ग्वालियर । कहते हैं कि जब तक ऊंट पहाड़ के नीचे से नही गुजरता है, तब तक बो मानता है कि मुझसे ऊंचा कोई नहीं है । जी हां बात कर रहे हैं ईओडब्लू की जांच में फंसे साहब की ।अब जांच करने बाली एजेंसी के मुखिया के दरबार में आमद दर्ज कराई है कि आपका डिपार्टमेंट गोपनीय कागज लीक कर रहा है । साहब ने बड़े, बड़े मीडिया घरानों पर हंटर चलाया था ओर नोटिस भी दिये थे अब बारी इन घरानों की है ,सो बाल की खाल निकाल रहे हैं । साथ ही ईओडब्लू ने अपने पंजे में फंसा लिया है । अब साहब टेक्टर की इस्टेर्निग पकड़कर बैठे हैं और फड़ फड़ा रहे हैं ओर निगम के कारिंदे बांसुरी बजा कर साबन के मयूर की तरह झूम रहे हैं ।

Share This News :