Home > अपना शहर ,खास खबरे,
दुनियां में आये हैं, तो परमात्मा को न भूलें: बहन ज्योति

ग्वालियर। दुनियां में हम आये हैं तो अच्छे कार्य करें , अच्छे कार्य ही हमारे आगामी जन्म को बेहतर बनाते हैं। हमें अपने कार्यों के लिये परमपिता परमात्मा का आभारी होना चाहिये वह ही हमको रोज उर्जा प्रदान करते हैं। उक्त उदगार प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ग्वालियर संभाग की प्रभारी बहन ज्योति ने व्यक्त किये। वह आज दोपहर ग्वालियर मालनपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी केन्द्र में पत्रकारों के मिलन समारोह को संबोधित कर रहीं थी। 
बहन ज्योति ने कहा कि परमात्मा का आशीर्वाद सभी को है, हम सभी को अच्छे मन और विचार के लिये परमात्मा को याद करते रहना चाहिये। परमात्मा हम सभी को शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विचारों में सकारात्मक भाव भी जरूरी है, और इसके लिये नियमित सजय ध्यान योग करना चाहिये। इस मौके पर मध्यप्रदेश की युवा विंग प्रभारी बीके सतनाम ने कहा कि आज पत्रकारों के भ्रमण व मिलन समारोह से प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज के इस केन्द्र में सभी भाई बहनों को खुशी हुई है। अब जल्दी ही ध्यान योग व आध्यात्म पर भी एक  à¤¶à¤¿à¤µà¤¿à¤° यहां आयोजित किया जायेगा। 
पूर्व में बीके भावना ने स्वागत गीत और प्रार्थना प्रस्तुत की। उन्होंने आकर्षक नृत्य भी किया। सभी पत्रकारों का स्वागत केन्द्र की ओर से किया गया। स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये। इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के बीके महेश सिहारे, बीके भावना, सहित अन्य बहनें भाई उपस्थित थे7 बीके अर्चना ने सभी का स्वागत किया। 

Share This News :