Home > अपना शहर ,खास खबरे,
मोबाइल लूटने के आरोपी दबोचे

ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी तिराहे पर एक युवती का मोबाइल छीनने के दोनों आरोपी पुलिस की सर्तकता से दबोच लिये गए। पुलिस पकडे गए आरोपियों से शहर मेें हुई मोबाइल एवं पर्स लूट की घटनाओं की पूछताछ कर रही है। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी , सीएसपी व्हीएस रघुवंशी ने बताया कि गोविंदपुरी तिराहे के पास से बाइक सवार युवकों ने एक युवती का मोबाइल छीन लिया और भाग खडे हुए। युवती के चिल्लाते ही पीछे से बाइक पर आ रहे विश्वविद्यालय के सिपाही शीलेन्द्र सिंह तोमर बाइक सवार युवकों के पीछे अपनी बाइक से लग गया। सिपाही शीलेन्द्र ने लगभग आधा किलोमीटर तक पीछा कर एक युवक को पकड लिया। पकडे गए युवक ने दूसरे युवक की भी पूरी जानकारी देकर उसे भी पकडवा दिया। पकडे गए बदमाशों में दिनेश कोरकू और सूरज जाटव निवासी सिंधिया नगर हैं। पुलिस दोनों बदमाशों से महानगर में हुई अन्य लूट की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। 

Share This News :