Home > अपना शहर ,
दुष्कृत्य का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के भयपुरा
तिराहे के पास साडा रोड पर गोली चलाने और गत
मई माह में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का
आरोपी तीन हजार रूपए का इनामी बदमाश को पुलिस ने
धर दबोचा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सीएसपी व्हीएस
रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश यादव
उर्फ भोंटा हत्या के प्रयास एवं एक नाबालिग से दुष्कर्म कर
फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक
डॉ. आशीष ने मुकेश की गिरफ्तारी पर तीन हजार का इनाम
घोषित कर रखा था। इसी बीच आज तिघरा थाना पुलिस को खबर
लगी कि रक्षाबंधन त्यौहार से पहले मुकेश अपने घर
आया है। इस सूचना पर से तिघरा थाना प्रभारी पप्पू यादव ने
घेराबंदी कर उसे  à¤—िरफ्तार à¤¤à¤¾à¤° कर लिया। आरोपी मुकेश
के पास से एक 315 बोर का कटटा एवं कारतूस भी पुलिस ने
बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात से
पहले एक युवक की हत्या करने का भी प्रयास किया था। तब ही से वह
फरार चल रहा था। फरारी के दौरान उसने एक महिला के साथ
दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पकडे गए आरोपी
मुकेश से पूछताछ कर रही है।

Share This News :