Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चौके को शिव फिर दिखेंगे अपने पुराने जोड़ीदार के साथ

आम चुनाव में भले ही अभी समय हो, परंतु शिव ने अपने राज्य संगठन के मुखिया रहे अपने भरोसेमंद पुराने जोड़ीदार के साथ फिर जोड़ी बनाने का मन बना लिया है। जल्द ही नंदू भैया की छुटटी कर इनकी ताजपोशी की जा सकती है।
जीत की हैट्रिक के बाद अब शिव ने चौका लगाने का मन बनाया है वह भी अपने सबसे विश्वसनीय सखा के साथ। वह चौके की जीत का जश्न उन्हीं के साथ मनाना चाहते है। उसके लिए वह सत्ता और संगठन में सामंजस्य बैठाने उन्हें केन्द्र से भोपाल लाने की सोच रहे है। शिव को पूरा भरोसा है कि वह उनकी बात नहीं टालेंगे। राज्य संगठन के सिरमौर पर एक बार फिर उनकी ताजपोशी हो सकती है। लेकिन इसके लिए उन्हें केन्द्रीय मंत्री का पद छोड़ना होगा वो भी सिर्फ शिव के लिए।

Share This News :