Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चंदन तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, TI समते 3 घायल

राजगढ़।

एक चंदन तस्कर को पकड़ने गए छापीहेड़ा थाना प्रभारी भारतसिंह ठाकुर पर कुछ लोगों ने एकत्रित होकर लाठियों से हमला कर दिया। घटना में टीआई ठाकुर को सिर में गंभीर चोटें आने पर छापीहेड़ा के सिविल अस्पताल से गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है। हमले में 3 और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम छापीहेड़ा में पुलिसकर्मी एक चंदन तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए आरोपी के घर दबिश देने गए थे। बताया जा रहा है कि गुस्साए 20-25 लोगों ने एक राय होकर टीआई पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी हिमानी खन्ना भी दल-बल सहित थाने पहुंच गई।

Share This News :