Home > अपना शहर ,
विकास कार्यों की नगरीय विकास मंत्री ने की समीक्षा

ग्वालियर ।   नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर में किये जा रहे कार्य धरातल पर भी शीघ्र परिलक्षित हों, इसके लिये तेजी से कार्य किये जाये। इसके साथ ही किये जाने वाले कार्यों की जानकारी नगर के प्रबुद्व नागरिकों को उपलब्ध हो इसके लिये समाज के लोगों के साथ विचार-विमर्श भी किया जावे।
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शुक्रवार को बालभवन में नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों, स्मार्ट सिटी, अमृत योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में यह बात कहीं। बैठक में नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, सी.ओ. स्मार्ट सिटी श्रीमती विदिशा मुखर्जी, नगरीय विकास विभाग भोपाल के कार्यपालनयंत्री आनंद कुमार सिंह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर में जगह-जगह पर खड़े रहकर व्यवसाय करने वाले हाथ ठेलों को हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाये, इसके साथ ही सभी हाथ ठेलों का पंजीयन कर परिचय-पत्र देने की कार्यवाही की जाये। शहर में अन्य उक्त स्थानों पर हॉकर्स जोन निर्माण को निगम प्राथमिकता से करे। 
बैठक में निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने 10 स्थानों पर नये हॉकर्स जोन निर्माण की दिशा में कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ शहर के मार्गों पर व्यवसाय करने वाले ठेलों को हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने की कार्यवाही शीघ्रता से की जाएगी। उन्होंने स्मार्ट सिटी के संबंध में किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ-साथ विकास कार्यों के संबंध में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी।

Share This News :